कॉलेज ऑफ़ मेडिसिन एंड पारामेडिकल साइंसेज धनबाद (College of Medicine and Paramedical Sciences (COMPASS) Dhanbad) Jharkhand State Paramedical Council, Rims Campus, Ranchi, झारखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त धनबाद की एक समर्पित शैक्षणिक संस्थान है, जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए योग्य और प्रशिक्षित पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स तैयार करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। हमारा विश्वास है कि एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण में पैरामेडिकल कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कॉलेज में शिक्षा को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार किया जाता है। हमारा लक्ष्य है कि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद आत्मविश्वास के साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्य कर सकें। कॉलेज ऑफ़ मेडिसिन एंड पैरामेडिकल साइंसेज धनबाद (College of Medicine and Paramedical Sciences (COMPASS) Dhanbad) का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और करियर-उन्मुख पैरामेडिकल शिक्षा प्रदान करना है। यहाँ एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे छात्र अपने कौशल और क्षमताओं का पूर्ण विकास कर सकें। हम निरंतर गुणवत्ता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के लिए उपयोगी स्वास्थ्य कर्मियों का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
